1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. आईपीएल से बाहर होने पर कप्तान डेविड वार्नर बोले – अगर आप कैच छोड़ते हो, तो मैच गवाते हो

आईपीएल से बाहर होने पर कप्तान डेविड वार्नर बोले – अगर आप कैच छोड़ते हो, तो मैच गवाते हो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आईपीएल से बाहर होने पर कप्तान डेविड वार्नर बोले – अगर आप कैच छोड़ते हो, तो मैच गवाते हो

आईपीएल में कल दिल्ली और हैदराबाद के बीच क्वालीफ़ायर-2 खेला गया जिसमें दिल्ली ने हैदराबाद को 17 रनों से हरा दिया। इतिहास में पहली बार ये हुआ है कि दिल्ली की टीम फाइनल में पहुंची है।

दिल्ली की जीत के साथ ही हैदराबाद का आईपीएल में सफर खत्म हो गया है। हैदराबाद की हार के बाद कप्तान डेविड वार्नर ने कहा कि आप अगर कैच छोड़ते हो और मौके गवाते हो।

मैच हारने के बाद डेविड वार्नर ने कहा – ” अगर कैच छोड़ते हो और मौके गवाते हो तो आप मैच नहीं जीत सकते। मुझे लगता है कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी में खराब शुरुआत के बाद हमने शानदार वापसी की। लेकिन खराब फील्डिंग हमारी हार का कारण बनी। ”

उन्होंने अपनी टीम की तारीफ़ करते हुए कहा – ” पहली बात तो यह है कि हमें शुरू में किसी ने दावेदार नहीं बताया था। हर कोई मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात कर रहा था। मुझे अपने अभियान पर सच में गर्व है। हमारे लिए खिलाड़ियों की इंजरी भी मसला रहीं, लेकिन आपको इसके साथ आगे बढ़ना होता है। आज हम जहां हैं, उस पर मुझे गर्व है। ”

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के दोनों सलामी बल्लेबाज़ों शिखर धवन और मार्कस स्टोइनिस के कैच छूटे थे। धवन ने 50 गेंदो में 78 और स्टोइनिस ने 27 गेंदो में 38 रन बनाकर टीम को एक मज़बूत शुरुआत दी थी। जिसके कारण टीम 20 ओवर में 189 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में हैदराबाद 172 रनों तक ही पहुंच सकी और 17 रनों से मैच हार गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...