आस्ट्रेलिया के टी-20 कप्तान मैथ्यू वेड ने कहा कि स्टीव स्मिथ को अगर दोबारा कप्तानी सौंपी जाए तो वह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। स्मिथ को 2018 के बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद अपनी कप्तानी गंवानी पड़ी थी। स्मिथ को दो साल के लिए ऑस्ट्रेलियाई की कप्तानी से बैन किया गया था और यह बैन मार्च 2020 में पूरा हो चुका है।
वेड ने कहा – ”हमारे पास कप्तानी के कई दावेदार हैं। मुझे कप्तानी दी गई लेकिन टीम में स्मिथ, मेाइजेस हेनरिक्स भी हैं जो बीबीएल टीम के कप्तान हैं। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अच्छा खासा अनुभव रखते हैं। हम आपस में बातचीत करके साथ काम करते हैं। ”
उन्होंने कहा – ” मैदान पर मैं अकेला नहीं होता। फिंच हमारा कप्तान है और हम मिलकर काम करते हैं। स्मिथ भी सलाह देते हैं जो लंबे समय तक शानदार कप्तान रहे। फिर कप्तानी देने पर भी वह अच्छा काम करेंगे। ”
वेड ने कहा – ” मैं 32 साल का हूं और लंबे समय से खेल रहा हूं। अब मैं बिल्कुल अलग खिलाड़ी हूं। पिछले तीन साल में पूरी तरह बदल गया हूं। लगता है कि कैरियर फिर से शुरू हुआ है। ”