1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर कोई बदलाव नहीं, अब भी कई राज्यों में 100 के पार पेट्रोल, जानिए आपके शहर में तेल के कीमतें

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर कोई बदलाव नहीं, अब भी कई राज्यों में 100 के पार पेट्रोल, जानिए आपके शहर में तेल के कीमतें

There is no change in the prices of petrol and diesel today, still petrol beyond 100 in many states; सोमवार को भी ईंधन की कीमतों में कोई इजाफा नहीं। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार स्थिर।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनियों की ओर से  सोमवार को भी ईंधन की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार स्थिर हैं। इससे ग्राहकों को राहत मिली है। तेल कंपनियों की ओर से आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि नहीं होने से इसका सीधा असर देश के आम आदमी की जेब पर राहत के रूप में पड़ा है। नवंबर के पहले सप्ताह पेट्रोल के दाम 7 रुपए से 8 रुपए तो वहीं डीजल के दाम 11 रुपए से 13 रुपए तक घटे थे। केंद्र के फैसले के बाद विभिन्न राज्यों ने वैट पर भी कटौती की है।

देश के मुख शहरों में दिल्ली में पेट्रोल 103.97 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर लीटर बिक रहा है।

शहर                पेट्रोल (रुपये/लीटर)      डीज़ल (रुपये/लीटर)

श्रीगंगानगर                   116.34                   100.53

पोर्ट ब्लेयर                   82.96                      77.13

दिल्ली                          103.97                   86.67

मुंबई                            109.98                   94.14

चेन्नई                             101.40                   91.43

कोलकाता                     104.68                   89.79

भोपाल                          107.23                   90.87

रांची                              98.52                      91.56

बेंगलुरु                         100.58                   85.01

पटना                            105.90                   91.09

चंडीगढ़                        94.98                      83.89

लखनऊ                       95.28                      86.80

नोएडा                           95.51                      87.01

जयपुर                          111.10                   95.71

स्रोत: IOC

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...