1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. शेयर बाजार हुआ धड़ाम ; बेंचमार्क इंडेक्स में इतने अंकों की गिरावट, Nifty भी लुढ़का  

शेयर बाजार हुआ धड़ाम ; बेंचमार्क इंडेक्स में इतने अंकों की गिरावट, Nifty भी लुढ़का  

The stock market crashed; Benchmark index fell by so many points, Nifty also rolled; करोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में गिरावट। निफ्टी 1.58% या 281.50 अंकों के साथ 17,483.30 के स्तर पर

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्ली : करोबारी सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को शेयर बाजार शुरुआत के साथ ही धड़ाम हो गया है। शेयर बाजार में पिछले हफ्ते के कई कारोबारी सत्रों में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है। आधे कारोबार के वक्त तक दोनों ही बेंचमार्क इंडेक्स में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है। बीएसई सेंसेक्स में दोपहर 12 बजे के बाद 1100 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई और Nifty भी लुढ़क गया। एनएसई निफ्टी भी 17,400 के स्तर पर आ गया था। दोपहर 12.25 पर सेंसेक्स में 1,133.62 अंकों या 1.90% की गिरावट दर्ज हो रही थी और इंडेक्स 58,502.39 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, इस दौरान निफ्टी 338.00 अंकों या 1.90% की गिरावट के साथ 17,426.80 के स्तर पर दर्ज हुआ।

दोपहर 1 बजे सेंसेक्स थोड़ा सुधरकर 965.28 अंकों तक आया था, लेकिन इसमें फिर भी 1.62% की गिरावट दर्ज हो रही थी और यह 58,670.73 के लेवल पर था। निफ्टी 1.58% या 281.50 अंकों के साथ 17,483.30 के स्तर पर था।

अगर ओपनिंग की बात करें तो आज बाजार की शुरुआत ही गिरावट के साथ हुई थी. सुबह 9.20 पर सेंसेक्स 317.57 अंकों की गिरावट दर्ज कर रहा था और 59318.44 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 87 अंक नीचे गिरकर 17,677.80 के स्तर पर दर्ज हुई था।

अगर पिछले हफ्ते पर नजर डालें तो इसमें तीन दिन तक लगातार सेंसेक्स गिरावट में रहा। वहीं, सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 1,47,360.93 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में इन्फोसिस एकमात्र कंपनी रही जिसका बाजार पूंजीकरण सप्ताह के दौरान बढ़ा।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 75,961.53 करोड़ रुपये घटकर 15,68,550.17 करोड़ रुपये पर आ गया। इसी तरह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 18,069.87 करोड़ रुपये घटकर 12,85,660.79 करोड़ रुपये रह गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...