भारतीय क्रिकेट टीम को पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। स्टीव स्मिथ और आरोन फिंच के शानदार शतक की बदौलत कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 374 का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 308 रन ही बना सकी और उसे 66 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
टीम इंडिया की सबसे दिक्कत वनडे में जसप्रीत बुमराह की खराब फॉर्म बन गई है।
सिर्फ 57 वनडे में 100 विकेट का आंकड़ा छूने वाले बुमराह वनडे में पहले जैसे कारगर नहीं हो पा रहे है। अगर पिछले आठ मैचों की बात की जाए तो उन्होंने 76.1 ओवर फेंके हैं। सबसे बुरी बात यह है कि वह सिर्फ तीन विकेट लेने में सफल रहे। इन आठ मैचों में पांच मैच में तो बुमराह कोई विकेट लेने में भी सफल नहीं रहे।
सिडनी में बुमराह को एक मात्र सफलता आरोन फिंच के रूप में मिली। मैच के 40वें ओवर में बुमराह ने फिंच को केएल राहुल के हाथों आउट कराया। वनडे मैचों में बुमराह ने यह विकेट 46.5 ओवर यानी 281 गेंद बाद लिया था।