1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. बुमराह ने की जहीर खान की बराबरी, पढ़िए

बुमराह ने की जहीर खान की बराबरी, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बुमराह ने की जहीर खान की बराबरी, पढ़िए

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ व मुंबई के टॉप विकेट टेकर जसप्रीत बुमराह ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। बुमराह आईपीएल इतिहास में 100 विकेट लेने वाले सातवे गेंदबाज़ हैं। उनके नाम आईपीएल करियर में अब 102 विकेट हैं।

आपको बता दें कि बुमराह ने बैंगलोर के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए चार ओवर में एक मेडन के साथ 14 रन देकर तीन विकेट झटके। उनका यह इस आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड मलिंगा के नाम दर्ज है। उन्होंने 122 मैचों में 170 विकेट लिए हैं। दूसरे नंबर पर अमित मिश्रा हैं जिन्होंने इस सीजन में अपने विकेटों की संख्या 150 मैचों में 160 विकेट पहुंचा दी थी। हालांकि उंगली की चोट के कारण मिश्रा को आईपीएल 2020 से बाहर होना पड़ा।

भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा विकेट भुवनेश्वर कुमार ने नाम हैं। भुवी अब तक 136 विकेट हासिल कर चुके हैं। 119 विकेट के साथ उमेश यादव इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। 106 विकेट लेने वाले आशीष नेहरा तीसरे स्थान पर हैं।

विनय कुमार 105 विकेट के साथ चौथे सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। जहीर खान ने 102 विकेट हासिल किए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...