1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. आईपीएल से पहले ही बोल्ड हुए बुमराह, इस एंकर को दे बैठे दिल, जानें कौन है वो

आईपीएल से पहले ही बोल्ड हुए बुमराह, इस एंकर को दे बैठे दिल, जानें कौन है वो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आईपीएल से पहले ही बोल्ड हुए बुमराह, इस एंकर को दे बैठे दिल, जानें कौन है वो

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारतीय टीम के यॉर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच से अपना नाम वापस ले लिए थे। जिसके बाद BCCI ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि बुमराह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन बुमराह की शादी किससे होगी ये अभी साफ नहीं हो पा रहा है। बुमराह की शादी की चर्चा संजना गणेशन से होने की खबरें चल रही हैं। आइये जानते हैं कौन हैं संजना गणेशन?

बुमराह की होने वाली पत्नी संजना गणेशन स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेट शो के होस्ट करती हैं। इतनी ही नहीं संजना आईपीएल भी होस्ट करती हैं। संजना मैच से पहले और बाद के इवेंट्स में भी नजर आती हैं। आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बुमराह इसी महीने गोवा में विवाह बंधन में बंध सकते हैं। सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह की शादी को लेकर खूब खबरें आ रही हैं, इतना ही नहीं फैन्स ने तो बधाइयां देनी भी शुरू कर दी हैं।

आपको बता दें कि संजना गणेशन स्टार स्पोर्ट्स की एंकर हैं। इसके अलावा वह साल 2014 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। संजना एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला के सातवें सीजन में भी हिस्सा ले चुकी हैं। 28 वर्षीय संजना गणेशन और बुमराह की शादी की तारीख 14-15 मार्च बताई जा रही है। बुमराह और संजना ने शादी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की है। लेकिन सोशल मीडिया पर तो फैन्स जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन) को बधाइयां भी दे रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...