1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. महापौर का बड़ा ऐलान: 2026-27 के लिए 23 अरब से ज्यादा का बजट नगर सदन में पेश

महापौर का बड़ा ऐलान: 2026-27 के लिए 23 अरब से ज्यादा का बजट नगर सदन में पेश

बजट को लेकर विपक्ष ने कहा कि महापौर ने जो बजट पेश किया है वो अपनी ढपली अपना राग जैसा है। विकास की बातें सिर्फ हवा में हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बजट का अध्ययन कर संशोधन लाया जाएगा।

By: Naredra 
Updated:
महापौर का बड़ा ऐलान: 2026-27 के लिए 23 अरब से ज्यादा का बजट नगर सदन में पेश

ग्वालियर नगर सरकार का बजट आज ग्वालियर निगम परिषद में पेश किया गया। शहर के विकास, आधारभूत सुविधाओं और वित्तीय संतुलन पर केंद्रित नगर निगम का यह वर्ष 2026-27 का बजट आज महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने सदन में पेश किया। 23 अरब 66 करोड़ बीस लाख रूपए का यह पूरा बजट है। महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार ने अपने कार्यकाल का यह चौथा बजट परिषद में प्रस्तुत किया है।

10 फरवरी को बजट पर संशोधन होगा और 13 फरवरी को संशोधन पर चर्चा होगी। वहीं बजट को लेकर विपक्ष ने कहा कि महापौर ने जो बजट पेश किया है वो अपनी ढपली अपना राग जैसा है। विकास की बातें सिर्फ हवा में हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बजट का अध्ययन कर संशोधन लाया जाएगा।

बजट की खास बात है कि वर्ष 2026-27 बजट में जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। सड़क-पार्कों पर 500, स्ट्रीट डॉग्स पर 2, बिजली पर 39 करोड़ रुपए खर्च भी किये जाएंगे। नगर निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए PM आवास योजना के तहत हुरावली- मानपुर में फ्लैट बेचकर, निगम संपत्तियों को किराये पर देकर, संपत्तिकर और जलकर वसूली में तेजी लाएगा। साथ ही PM ई-बस सेवा और ISBT से राजस्व, भवन अनुमति, कंपाउंडिंग और CND वेस्ट जुर्माना, म्यूजियम, चिडियाघर (ZOO) और वंडर पार्क से आय बढ़ाने के प्रयास किये जाएंगे। बजट में खचों में कटौती की रणनीति भी तैयार की गई है।

सौर ऊर्जा और कचरे से बिजली उत्पादन भी किया जाएगा। बजट में जलकार्य, सीवर 900 करोड़, जनकार्य (सड़क-नाली-पार्क)- 500 करोड़, स्वास्थ्य विभाग 300 करोड़, वेतन-भत्ते- 345 करोड़, बिजली खर्च- 39 करोड़, कार्यशाला- 50 करोड़,PM ई-बस सेवा के लिए 39 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...