नई दिल्ली : तेरे आज से दो दो पति हैं, तू दोनों के पास सोया कर, ये कहना है एक सास का, जिसपर ये घिनौना आरोप एक पिता ने लगाया है। जिसकी बेटी की जान उसके देवर ने ले ली, जो 11 महीने की गर्भवती थी।

आपको बता दें कि ये सनसनीखेज वाला मामला राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के रविदास नगर की है। जहां मृतका की पहचान पल्लवी छाबड़ा के तौर पर हुई है, वह पांच महीने की गर्भवती थी।

खबरों की मानें तो पल्लवी की शादी 11 महीने पहले ही हुई थी। आपको बता दें कि इस मामले को लेकर मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर कई संगीन आरोप लगाए हैं, जिन्हें जानकर पुलिस भी हैरान है। शुरूआत जांच में ये खुलासा हुआ है कि जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया था, उस दौरान देवर के अलावा पल्लवी की सास भी मौजूद थी। सास और बहू के बीच मामूली बात पर बहस हो रही थी, जिस पर देवर को इतना गुस्सा आया कि उसने पल्लवी के सीने में गोली मार दी। आनन-फानन में ससुराल वाले उसे खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि इस घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी, और गोली की आवाज सुने जाने की बात कहीं। फिलहाल पुलिस ने पल्लवी की सास और देवर को हिरासत में ले लिया है, जबकि मृतका का पति कुछ दिन पहले ही अन्य मामले में गिरफ्तार है।
पढ़े ये भी खबर : सेक्स रैकेट का कारोबार करती है ये IPS? खौफनाक तरीके से सच्चाई आई सामने…

पुलिस पूछताछ में मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा बेटी के ससुरालवालों को दहेज दिया था। ताकि उनकी बेटी को वह खुश रखें। शादी के कुछ दिन बाद ही पल्लवी के ससुर का निधन हो गया। बस इसी बात को लेकर वह बेटी को अपशगुनी बताते हुए उस पर जुल्म ढहाना शुरू कर दिया।
उन्होंने कहा कि सास आए दिन पल्लवी के साथ मारपीट करने लगी और दहेज के लिए ताने भी देती थी। पल्लवी की सास उसे देवरों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालती थी। वह कहती थी कि तेरे आज से दो दो पति हैं, तू दोनों के पास सोया कर।