1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. हर हर महादेव के नारे से गूंजा हरकी पैड़ी, अब तक 22 लाख से ज्यादा लोगों ने किया शाही स्नान

हर हर महादेव के नारे से गूंजा हरकी पैड़ी, अब तक 22 लाख से ज्यादा लोगों ने किया शाही स्नान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हर हर महादेव के नारे से गूंजा हरकी पैड़ी, अब तक 22 लाख से ज्यादा लोगों ने किया शाही स्नान

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

हरिद्वार: हरिद्वार में आयाजोति महाकुंभ का पहला शाही स्नान महाशिवरात्रि के दिन गुरुवार से को है, जहां हरकी पौड़ी में शाही स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने दावा किया कि बुधवार रात 12 बजे से गुरुवार दोपहर तक 22 लाख से भी ज्यादा लोगों ने शाही स्नान कर पुण्य के भागी बनें।

सुबह 10 बजे से अखाड़ों के संतों ने स्नान करना शुरू किया। इसमें श्रद्धालु हरकी पैड़ी क्षेत्र छोड़कर अन्य घाटों पर स्नान कर रहे हैं। आपको बता दें कि सबसे पहले जूना अखाड़ा के संतों ने स्नान किया। इसके बाद आह्वन अखाड़ा स्नान के लिए हरकी पैड़ी पहुंचा, फिर किन्नर अखाड़े ने शाही स्नान किया। किन्नर अखाड़ा पहली बार हरिद्वार कुंभ में शामिल हो रहा है।

इस दौरान उत्तराखंड पुलिस के बैंड ने नमो शिवाय की धुन बजाकर साधुओं का स्वागत किया। हर की पौड़ी पर आज सिर्फ साधु-संत ही स्नान कर रहे हैं। रथों पर सवार होकर अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वर और महामंडलेश्वर हरकी पैड़ी पहुंचे। शाम 6:30 बजे तक दसनामी सन्यासी अखाड़ों के साधु संत महामंडलेश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्नान करेंगे।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर डुबकी लगाकर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया, इसके साथ ही श्रद्धालु पूण्य के भागी बनें।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...