1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ब्रिटिश ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने रचा इतिहास, माइकल शूमाकर का रिकॉर्ड तोड़ा, पढ़े

ब्रिटिश ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने रचा इतिहास, माइकल शूमाकर का रिकॉर्ड तोड़ा, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ब्रिटिश ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने रचा इतिहास, माइकल शूमाकर का रिकॉर्ड तोड़ा, पढ़े

ब्रिटिश ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने पुर्तगाल ग्रां प्री जीतकर रविवार को फार्मूला वन का नया इतिहास रच दिया। यह उनके कैरियर की 92वीं जीत थी और वह जर्मनी के महान ड्राइवर माइकल शूमाकर से आगे निकल गए हैं। हैमिल्टन मर्सीडीज के अपने साथी ड्राइवर वालटेरी बोट्टास से 25. 6 सेकंड आगे रहे। रेडबुल के मैक्स वेरस्टाप्पेन तीसरे स्थान पर रहे।

Image

हैमिल्टन ने सबसे तेज लैप निकालकर अतिरिक्त अंक भी बनाया और अब चैम्पियनशिप तालिका में बोट्टास पर उनकी बढत 77 अंक की हो गई है। हैमिल्टन ने पहली एफवन रेस 2007 में जीती थी और पहला खिताब 2008 में अपने नाम किया।

Image

वह 2013 में मर्सीडीज से जुड़े और वहीं से उनका कैरियर परवान चढा। वह पांच एफवन खिताब जीत चुके हैं जबकि शूमाकर के नाम सात खिताब हैं। महान ड्राइवर माइकल शूमाकर का खिताब जीतने के बाद हैमिल्टन ने ट्वीट किया और थोड़े इमोशनल भी नजर आए।

उन्होंने लिखा, 92 जीत, यह सपना से भी बड़ा है, मैं अपनी टीम के बिना यहां तक नहीं पहुंच सकता था, इन सबके पीछे उनकी मेहनत है।  मैं आप लोगों को अपनी ओर से आभार व्यक्त करता हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...