1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ब्रेक डांस को मिली ओलिंपिक में जगह, आईओसी ने दी मान्यता

ब्रेक डांस को मिली ओलिंपिक में जगह, आईओसी ने दी मान्यता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ब्रेक डांस को मिली ओलिंपिक में जगह, आईओसी ने दी मान्यता

इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने सोमवार देर रात ब्रेक डासिंग को ओलंपिक स्पोर्ट्स की मान्यता दे दी है। ओलंपिक कमेटी ने पिछले साल यूथ ओलंपिक से मिले सुझाव को अपनाते हुए यह कदम उठाया है और इसे पिछले साल यूथ ओलंपिक में आजमाया भी जा चुका है। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने 2024 पेरिस ओलपिंक के लिए ब्रेक डासिंग को मान्यता दे दी।

ओलंपिक कमेटी के इस फैसले को युवाओं के बीच ओलंपिक की लोकप्रियता बढ़ाने और जेंडर इक्वलिटी की दिशा में उठाए गए कदम के तौर पर देखा जा सकता है। 2019 की ओलंपिक की इंटरनल रिपोर्ट के मुताबिक 10 लाख लोगों ने ब्रेक डांसिंग को स्पोर्ट्स के तौर पर लिया और इसका मौजूदा चैंपियन जापान से है।

इंडिया ने हालांकि ब्रेक डांसिंग में अब तक फेडरेशन नहीं बनाई है। यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि दुनियाभर में डांस से अपनी विशेष पहचान बनाने वाला देश इस पेशे को स्पोर्ट्स के तौर पर कैसे लेता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...