बॉलीवुड ने कई ऐसे गाने बनाए हैं जो लोगो के दिलो में आज भी हैं, और अब भी शादी-महफ़िलो में चलते हैं। अगर अब के गानो और पहले के गानो की बात करे तो ,अब के गानो में दम कहां जो पहले के गानो का मुकाबला कर सके। देखा जाए तो अब के गानो में वल्गैरिटी और न्यूडिटी ज्यादा दिखेगी। हाल ही में एक गाना ‘सरके चुनर’ तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमे नोरा फतेही और संजय दत्त को कास्ट किया गया था। उसमें वल्गैरिटी इतनी थी जनता आग-बबूला हो गई और बोली की इस गाने को गाने में भी शरम नही आई। जिसके बाद उस गाने को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया
हालांकि, विरोध के बाद इसका हिंदी वर्जन सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है। जल्द इसका नया वर्जन आएगा। लेकिन गाने को लेकर विवाद अब भी थमता नहीं दिख रहा है। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने नोरा फतेही के गाने को लेकर ये कहा कि अश्लीलता और एक चीप PR टैक्टिक, अटेंशन पाने के लिए बॉलीवुड ने सारी हदें पार कर दी है और कोई भी शरम नही बची हैं। यहा तक कि फैमिली के साथ बैठकर टीवी देखना मुश्किल हो गया है।
वहीं दूसरी ही तरफ गाना ‘सरके चुनर’ के गीतकार इंटरनेट पर इतने ट्रोल हुए की उन्होनें इस गाने से जुड़ने को लेकर माफी मांगी और ये भी बताया कि ये गाना उन्होंने नहीं बल्कि फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने लिखा था, उन्हों तो मुझे सिर्फ कन्नड़ वर्जन का अनुवाद करके देने को कहा था। बता दें कि ये पूरा गाना शराब की बॉटल को लेकर है जिल वजह से रकीब आलम शर्मिंदगी महसूस कर रहे है। अब मेकर्स ने उन्हें क्लीन लिरिक्स के साथ नया वर्जन लिखने को कहा है।