1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. बारिश और बर्फबारी के बीच भी CAA एवं NRC के समर्थन में BJP ने निकाली रैली

बारिश और बर्फबारी के बीच भी CAA एवं NRC के समर्थन में BJP ने निकाली रैली

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बारिश और बर्फबारी के बीच भी CAA एवं NRC के समर्थन में BJP ने निकाली रैली

भारतीय जनता पार्टी नगर एवं ग्रामीण मंडल ने केंद्र सरकार के महत्वकांक्षी बिल सीएए एवं एनआरसी के समर्थन में जोशीमठ नगर में जन जागरूकता रैली निकाली एवं नगरवासियों को इन दोनों बिलों के महत्व एवं राष्ट्रहित के प्रति आवश्यकता के संदर्भ में जानकारी दी।

भाजपा के दायित्व धारी राज्यमंत्री रिपदुमन सिंह एवं राज्य मंत्री रामकृष्ण सिंह रावत के नेतृत्व में भारी संख्या में भाजपा के नेताओं ने नगर में हो रही बर्फबारी के बीच मुख्य बाजार में रैली निकालकर लोगों को दोनों बिलों से अवगत कराया गया। भाजपा ने सीमांत नगरवासियों से इन दोनों बिलों के समर्थन में आगे आने की अपील की और कहा कि यह दोनों बिल राष्ट्र की सुरक्षा, मजबूती एवं बाहरी देशों में प्रताड़ित हो रहे नागरिकों की सुरक्षा के लिए अति आवश्यक हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि इन दोनों बिलों के आने से जहां देश को मजबूती मिलेगी, तो वही नागरिकों के हितों की रक्षा भी आसानी से हो पाएगी।

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस,लेफ्ट समेंत अन्य राजनीतिक दलों द्वारा मात्र वोट बैंक की राजनीति के लिए इन दोनों बिलों का विरोध किया जा रहा है। जबकि यह दोनों राष्ट्रीय सुरक्षा विकास एवं समृद्धि के लिए आवश्यक हैं। राज्यमंत्री रिपदुमन सिंह एवं राज्यमंत्री आरकेएस रावत इस बिल को अति आवश्यक बताया कहा कि इन दोनों बिलों के आ जाने से भारतवर्ष को पूरी दुनिया में एक नई पहचान एवं मजबूती मिलेगी। समर्थन रैली में भाजपा ग्रामीण मंडल नगर मंडल विविध मोर्चा समेंत एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...