भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में पहला डे-नाईट टेस्ट 17 दिसंबर से शुरू हुआ था। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में भारत ने 244 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में भारतीय टीम 21 ओवर में ही बिखर गई और 9 विकेट के नुकसान पर महज 36 रन ही बना सकी।
इससे पहले भारतीय टीम का न्यूनतम स्कोर 42 था जो 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था, लेकिन वो रिकॉर्ड यहां टूट गया। इसी को लेकर बिशन सिंह बेदी ने भारतीय टीम को जमकर लताड़ा।
बिशन सिंह बेदी ने कहा – ” अगर किसी ने 30 का स्कोर भी किया होता, तो 36 का स्कोर 36 ही रह जाता। इसलिए अगर सोलकर ने 18 रन बनाए होते, तो 42 बने रहते। मुझे याद है कि 1974 में कोई प्रतिरोध नहीं हुआ था। वो पूरा दौरा काफी भयानक था। वैसे भी, हमें इसके बारे में नहीं सोचना चाहिए। ” बिशन सिंह बेदी ने ये लॉर्ड्स टेस्ट की बात की।
उन्होंने आगे कहा कि – ” लॉडर्स में एक बहुत अच्छा और साफ दिन भी था। कोई बादल नहीं थे। ये सिर्फ इतना हुआ कि सीधी गेंद या तो स्टंप्स से टकराई या बल्ले का किनारा ले गई। लॉर्डस में गेंद स्विंग नहीं हो रही थी और ना ही लहरा रही थी। लेकिन एडिलेड में गेंद ज्यादा लहरा रही थी और स्विंग हो रही थी। ”
आपको बता दें कि भारत के लिए इस टेस्ट मैच में जीतने के रास्ते खुल गए थे और भारत ने दूसरे दिन के खेल की समाप्ति पर 62 रन की बढ़त बना ली थी, लेकिन तीसरे दिन की शुरुआत में ही भारतीय पारी ताश का पत्तों की तरफ बिखर गई और मैच हार गई।