रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार को खेली जाने वाली टी-20 सीरीज का तीसरे मैच में बिना दर्शक के ही खेला जाय़ेंगा। बढ़ते कोरोना महामारी को देखते हुए सीरीज पर भी संकट मंडराने लगा है। इस बात की जानकारी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के वाइस-प्रेसिडेंट धनराज नथवानी ने दी है। सीराज से पहले गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने 100 प्रतिशत दर्शकों की बात कही थी। लेकिन महामारी के बढ़ते ऑकड़े को देखते हुए 50 प्रतिशत दर्शकों के साथ खेलने की बात कही गई थी। अब बिना दर्शकों के ही मैच खेले जायेंगे।
इस बात की जानकारी देते हुए नथानी ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से सलाह के बाद ही यह फैसला लिया गया है। तीनों मैच के लिए टिकट खरीदने वाले दर्शकों को उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे। उन्होने आगे कहा कि अहमदाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। उन्होने दर्शकों से अपील की है कि जिन दर्शकों को कॉम्प्लीमेंट्री टिकट्स मिले हैं। वे मैच देखने के लिए स्टेडियम में नहीं आएं।
आपको बता दें कि सीरीज के पहले टी-20 मैच में 67200 दर्शक मैच का लुप्त उठाये थे। इस स्टेडियम की क्षमता 1.32 लाख दर्शकों की है। लेकिन बढ़ते कोरोना महामारी के कारण बिना दर्शक के ही मैच संपन्न कराये जायेंगे। लॉकडाउन के बाद स्टेडियम में फैंस के बीच पहली अंतर्राष्ट्रीय सीरीज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड वुमन्स टीम के बीच खेली गई थी। यह वनडे सीरीज पिछले साल सितंबर के आखिर में ब्रिस्बेन में हुई थी। पुरुष क्रिकेट में पहला मैच नवंबर के आखिर में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ही खेला गया था। दोनों ही मैचों में लिमिटेड फैंस को एंट्री मिली थी।