1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. CSK को बड़ा झटका : सुरेश रैना के बाद अब हरभजन ने भी छोड़ा आईपीएल, पढ़िए पूरी खबर

CSK को बड़ा झटका : सुरेश रैना के बाद अब हरभजन ने भी छोड़ा आईपीएल, पढ़िए पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CSK को बड़ा झटका : सुरेश रैना के बाद अब हरभजन ने भी छोड़ा आईपीएल, पढ़िए पूरी खबर

चेन्नई सुपर किंग्स के सितारे इन दोनों गर्दिश में चलते हुए दिखाई दे रहे है। पहले तो कई खिलाड़ियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिसके कारण कई टीम के खिलाड़ी प्रेक्टिस नहीं कर पाए वहीं इसके बाद खबरे आई की सुरेश रैना ने निजी कारणों से आईपीएल छोड़ दिया है।

इसके बाद अब हरभजन सिंह ने निजी कारणों से आईपीएल-13 से हटने का फैसला किया है और उन्होंने खुद ट्वीट कर बात की जानकारी दी है।

हरभजन ने ट्वीट कर लिखा, मैं व्यक्तिगत कारणों से इस साल आईपीएल नहीं खेल पाऊंगा. ये मुश्किल समय हैं और मैं कुछ गोपनीयता की उम्मीद करूंगा क्योंकि मैं अपने परिवार के साथ समय बिताऊंगा।

उन्होंने आगे लिखा कि सीएसके प्रबंधन बेहद सहायक रहा है और मैं उनके शानदार आईपीएल की कामना करता हूं। सुरक्षित रहें और जय हिंद।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...