रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: इस साल का आईपीएल शुरु होने से पहले राजनीति की भेंट चढ़ता हुआ नजर आ रहा है। बढ़ते कोरोना महामारी के कारण BCCI ने 6 वेन्यू को शामिल किया है। जिसके बाद से इसपर लगातार सवाल उठाया जा रहा है। पंजाब किंग्स ने BCCI के इस निर्णय का विरोध किया था। जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सवाल उठा दिया है।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस मसले पर BCCI को एकर पत्र भी लिखा है। इसमें उन्होने कहा कि आईपीएल मुकाबलों का आयोजन मुंबई में कर सकते हैं, जहां हर रोज नौ हजार से ज्यादा कोरोना के मामले आ रहे हैं। मगर आप मोहाली में नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हम आईपीएल के दौरान सारे एहतियात बरतेंगे। आपको बता दें कि मोहाली क्रिकेट स्टेडियम पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड है।
BCCI ने जिन छ: क्रिकेट ग्राउंड को चुना है, उसमें चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद और बेंगलुरू का नाम दर्ज है। मौजूदा वक्त में बढ़ते कोरोना के मामले में सबसे ज्यादा स्थिति मुंबई की ही खराब है। जिसपर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने निशाना साधा है। इस सीजन का आगाज 9 अप्रैल से होने जा रहा है। इन छ: स्टेडियमों में लीग 52 दिनों तक खेला जायेगा। इस साल का फाइनल हमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा।