रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: आईपीएल के 14वें संस्करण के लिए तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजी से कहा है कि वह 20 जनलरी तक अपने रिलीज खिलाड़ियों का नाम बता दें। आपको बता दें 4 जनवरी को हुई आईपीएल के गवर्निंग काउंसिल की बैठक में तय किय़ा गया था कि सभी टीमें अपने उन खिलाड़ियों कानाम बता दें जिनको वह रिलीज करना चाहती है। आईपीएल के सीओओ ने इस बात की भी पुष्टी की है कि टीमों द्वारा रिलीज किये गये खिलाड़ी 4 फरवरी तक अपना नाम नीलामीं के लिए दे सकते हैं।
आईपीएल के सीओओ हेमंत अमीन ने बताया कि सभी फ्रेंचाइजी, खिलाड़ीयों को रिलीज करने की प्रक्रिया 20 जनवरी तक पूरी कर लें। वहीं जिन खिलाड़ियों को नीलामी में हिस्सा लेना है और पहले से वह आईपीएल का कांट्रैक्ट नहीं साइन किए हैं तो वह सभी 4 फरवरी की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि, ‘इसके बाद बीसीसीआई स्टेट एसोसिएशन को फॉर्म भेजगी। इस दौरान बीसीसीआई खिलाड़ी या उनके मैनेजर से कोई बातचीत नहीं करेगी। ऐसे में अगर कोई गलती होती है तो खिलाड़ी उसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे।
आईपीएल में खेलने के लिए शर्तों की बात करें तो बीसीसीआई ने मानक रखा है, कि ऐसे खिलाड़ी जिनका जन्म 1 अप्रैल 2002 के बाद हुआ है। वह सभी इस निलामीं हिस्सा लेने के लिए योग्य हो जायेंगे। लेकिन उन खिलाड़ियों को फस्ट क्लास क्रिकेट खेलना अनिवार्य़ होगा।
आपको बता दें कि पिछले साल आईपीएल कोविड महामारी के कारण अपने तय समय से काफी लेट शुरु किया गया था। लेकिन इस साल बीसीसीआई की पूरी कोशिश है, कि तय समय पर ही आईपीएल शुरु किया जाय। इतना ही नहीं बीसीसीआई की कोशिश यह भी रहेगी कि इस साल के आईपीएल का आयोजन भारत में ही हो।