मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और जसप्रीत बुमराह के साथ टीम की सफलता का एक अहम कारण भी हैं। मुंबई ने आईपीएल 2020 के फाइनल में जगह बना ली है। बोल्ट ने अभी तक 14 मैचों में 22 विकेट लिए हैं।
हैदराबाद के हेड कोच टॉम मूडी को लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेड करना सबसे बड़ी ‘गलती’ बताया है। बोल्ट के आने के बाद मुंबई की बॉलिंग लाइनअप काफी मजबूत हो गई है और टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।
हेड कोच टॉम मूडी ने कहा – ” मेरी नजर में तो यह शानदार कदम था। मैं इस बात को जानता हूं कि जब यह ट्रेड हुआ वह नहीं जानते थे कि टूर्नामेंट यूएई में होने जा रहा है, लेकिन फिर भी बोल्ट मुंबई में खतरनाक साबित होते क्योंकि वो ऐसा मैदान है जहां उनकी गेंद स्विंग होती। ”
उन्होंने कहा – ” बोल्ट आईपीएल में पावरप्ले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं। इसलिए उन्हें टूर्नार्मेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक को सौंप देना यह शानदार था। अगर वह चाहते तो बोल्ट को नीलामी में रख सिर्फ मुंबई को ही नहीं बल्कि बाकी टीमों को बोल्ट को खरीदने का मौका दे सकते थे। ”
आपको बता दें सीजन के क्वालफायर-1 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली के सामने बोल्ट ने शानदार प्रदर्शन किया था और दो अहम विकेट निकाले थे।