1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. कोरोना के बढ़ते मामले के बीच इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में हुआ बड़ा बदलाव, जानें क्या होगा…

कोरोना के बढ़ते मामले के बीच इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में हुआ बड़ा बदलाव, जानें क्या होगा…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना के बढ़ते मामले के बीच इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में हुआ बड़ा बदलाव, जानें क्या होगा…

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैड के बीच चर रही टेस्ट सीरीज के बीच बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आपको बता दें कि एक दिवसीय सीरीज से पहले भारत में कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहें हैं। जबकि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामला सामने आया है। जिसके देखते हुए निर्णय लिया गया है कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एक दिवसरीय सीरीज बिना दर्शकों के खेली जायेगी।

आपको बता दें कि तीन मैचो की वनडे सीरीज की शुरुआत 23 मार्च को होगी। सीरीज का दूसरा मैच  26 को और सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 28 मार्च को पुणे के एनसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। कोरोना के मद्देनजर अब एक दिवसीय श्रृंखला में बिना दर्शकों के सीरीज का आयोजन होगा।

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम ने कहा कि अचानक ही महाराष्ट्र में कोविड केसेस बढ़ गए हैं। स्तिथि की गंभीरता देखते हुए मैचों का आयोजन स्थगित भी किया जा सकता था। लेकिन चूँकि इंग्लैंड की टीम भारत आ चुकी है, इस वजह से सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए अब खाली मैदान में क्रिकेट खेला जाएगा।

एक दिवसीय मैच के लिए भारतीय टीम:  रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अंजिक्य रहाणे, रिषभ पंत, आर अश्विन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज/उमेश यादव।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...