ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन द्वारा बकायेदारों पर नकेल कसने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। बकायेदारों से पैसा वसूलने के लिए उनकी चल अचल संपत्ति को सील करते हुए नीलामी की भी कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जा रही है। रूद्रपुर तहसील में टॉप 10 बकायेदारों की सूची जारी कर दी है। यही नहीं तहसील प्रशासन द्वारा बकायेदारों की प्रॉपटी सीज और नीलम की कार्यवाही भी शुरू कर दी है। रुद्रपुर के काशीपुर रोड स्थित सामिया लेक सिटी कालोनी को तहसीलदार द्वारा सील कर दिया गया है।
नये वित्तीय वर्ष को आने में भले ही अभी दो माह का वक्त हो गया है। लेकिन जिला प्रशासन ने बकायेदारों से वसूली का कार्य तेजी से करना शुरू कर दिया है। रुद्रपुर तहसील के अधिकारियों ने इसके लिए कार्यवाही करनी भी शुरू कर दी है। रुद्रपुर तहसील के टॉप 10 बकायेदारों की सूची भी जारी कर दी है। इसके साथ ही जो लोग बकाया नही चूका पा रहे उन्हें जेल भी भेजा जा रहा है।
रुद्रपुर के काशीपुर रोड स्थित कालोनी सामिया लेक सिटी पर 45 लाख रुपये का बकाया ना चुकाने के चलते तहसीलदार द्वारा कालोनी को सील कर दिया गया है। हालांकि तहसील प्रशासन का कहना है कि बकायेदारों को क़ई बार नोटिस भेजा गया था। जिसके बाद भी बकायेदारों द्वारा पैसा जमा नही किया गया। जिसके बाद तहसील प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गई है। वही प्रभारी तहसीलदार देवेन्द्र बिष्ट का कहना है कि तहसील प्रशासन बकायेदारों से वसूली के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
रुद्रपुर तहसील में टॉप 10 बकायेदारों की सूची
1 – सामिया इंटर नेशनल बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड – भू संपदा – 4500000 – चल संपत्ति को सील करने की कार्रवाई।
2 – यूनिवर्सल कंट्रक्शन मशीन रुद्रपुर – न्यायालय देय – 43,45,482 – अचल संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही।
3 – अनिल हाफिज प्रीत बिहार रुद्रपुर – यूको बैंक – 23,12732 – अचल संपत्ति की कार्यवाही।
4 – जूही सिंह – iici बैंक – 1957984 – मौके से फरार छानबीन जारी।
5 – राजीव कुमार – iici बैंक – 1910622 – बकायेदार फरार जमानीतियो पर कार्यवाही।
6 – विकास कुमार – iici बैंक – 1904790 – कार्यवाही गतिमान।
7 -सिद्धान्त ट्रेडिंग कंपनी – राज्य कर – 1485000 कार्यवाही गतिमान।
8 – औद्योगिक रसायन – राज्य कर – 1485000 – वसूली की कार्यवाही जारी।
9 – शगुन ट्रेडिंग कंपनी – राज्य कर – 1445000 – वसूली की कार्यवाही।
10 – तुषार जिंदल -iici बैंक – 1345744 – वसूली की कार्यवाही।