1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भुवनेश्वर की बल्लातोड़ गेंदबाजी, नीशम ने की सिक्स मारने की कोशिश, 2 टुकड़े में बंटा बैट; देखें वीड़ियो

भुवनेश्वर की बल्लातोड़ गेंदबाजी, नीशम ने की सिक्स मारने की कोशिश, 2 टुकड़े में बंटा बैट; देखें वीड़ियो

Bhuvneshwar's bowling bowling, Neesham tried to hit a six, the bat split into 2 pieces; watch video; भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे मैच में शान गेंदबाजी की। कीवी बल्लेबाज जिमी नीशम का बैट तोड़ा।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भुवनेश्वर की बल्लातोड़ गेंदबाजी, नीशम ने की सिक्स मारने की कोशिश, 2 टुकड़े में बंटा बैट; देखें वीड़ियो

नई दिल्ली : T20 सीरीज के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। जहां रोहित शर्मा ने रांची में T20 सीरीज के दूसरे मैच में शानदार कप्तानी पारी खेली। वहीं, पहले मैच से लय में नजर आ रहे भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे मैच में खतरनाक गेंदबाजी की। भुवी ने अपनी गेंदबाजी के दौरान कीवी बल्लेबाज जिमी नीशम का बैट तोड़ डाला। भुवी ने चार ओवर में 39 रन खर्चकर एक विकेट लिया। भुवी ने नीशम को पवेलियन का रास्ता दिखाया। भुवी के खिलाफ इस मैच में नीशम काफी संघर्ष करते दिखे और इस दौरान एक शॉट खेलने के चक्कर में उनका बल्ला भी चटक गया।

उनके टूटे बैट की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। भुवी ने अपने स्पैल के आखिरी ओवर में यह किया। जिमी का टूटा बल्ला देखकर कीवी टीम के बाकी खिलाड़ी भी हैरान रह गए। ट्रेंट बोल्ट का चेहरा तो आश्चर्य से खुला ही रह गया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर भुवी ने नीशम को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर पवेलियन भी भेज दिया। कीवी टीम के पिंच हिटर नीशम 12 गेंद पर महज तीन रन बनाकर आउट हुए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...