1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अनुभव सिन्हा को लगाई लताड़ : वीडियो जारी कर जमकर क्लास लगाई

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अनुभव सिन्हा को लगाई लताड़ : वीडियो जारी कर जमकर क्लास लगाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अनुभव सिन्हा को लगाई लताड़ : वीडियो जारी कर जमकर क्लास लगाई

हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन ने ड्रग्स का मुद्दा राज्यसभा में उठाया था।

बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने रवि किशन पर निशाना साधते हुए पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को आड़े हाथों लेकर कहा था की आपकी बॉलीवुड इंडस्ट्री में भोजपुरी इंडस्ट्री से ज्यादा नंगा नाच होता है।

अब उनके इसी बयान पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने उन्हें जमकर आड़े हाथों लिया है और लताड़ लगाई है ,उन्होंने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने अनुभव सिन्हा को जमकर एक्सपोज़ किया है।

उन्होंने अपने वीडियो में कहा, रवि किशन ने बॉलीवुड में ड्रग एंगल का लेकर आवाज क्या उठाई एकदम से हंगामा मच गया।

https://www.instagram.com/p/CFMyjlYHkjQ/

कोई कह रहा है थाली में छेद कर रहा है तो कोई तो पूरी की पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री पर सवाल उठा रहा है। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि अगर कोई सुधार करना चाहता है तो इसमें गलत क्या है।

आगे उन्होंने कहा, अनुभव सिन्हा जी, भोजपुरी की वैसी स्थिति नहीं थीं। वहीं अब जब भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गजों ने मेहनत कर लायक बना दिया तो आप जुम्मा-जुम्मा चार दिन से आए भोजपुरी पर अंगुली उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री जब संकट में थी तब आपने कुछ किया होता तो मैं आपको साधुवाद देती।

अक्षरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हो रहा है। वहीं इस पर लोग कमेंट कर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...