1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. केरल ब्लास्टर्स को हरा बेंगलुरु एफसी शीर्ष चार में पहुंची

केरल ब्लास्टर्स को हरा बेंगलुरु एफसी शीर्ष चार में पहुंची

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केरल ब्लास्टर्स को हरा बेंगलुरु एफसी शीर्ष चार में पहुंची

आईएसएल में रविवार को बेंगलुरु एफसी और केरल ब्लास्टर्स के बीच मैच हुआ जिसमें बेंगलुरु एफसी केरल ब्लास्टर्स को 4-2 से हराकर तालिका में शीर्ष चार में पहुंच गई।

दिग्गज सुनील छेत्री की अगुवाई वाली बेंगलुरु के नाम पांच मैचों में दो जीत और तीन ड्रॉ से नौ अंक हैं।

केरल ब्लास्टर्स ने 17वें मिनट में राहुल भेके के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त हासिल की, लेकिन बेंगलुरू ने 29वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। बेंगलुरू के लिए यह गोल क्लीटन सिल्वा ने किया। पहला हाफ 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

मैच के 51वें और 53वें मिनट में किए गए गोलों की मदद से बेंगलुरु की बढ़त 3-1 की हो गयी। ये गोल क्रिस्टीयन ओपसेट और दिमा डेल्गाडो ने किये।

मैच के 61वें मिनट में विंसेट गोमेज के गोल कर केरल की वापसी करायी लेकिन इसके चार मिनट बाद ही बेंगलुरु के कप्तान छेत्री ने एक शानदार गोल करते हुए अपनी पिछली गलती की भरपाई कर स्कोर 4-2 कर दिया। इसके बाद भी दोनों टीमों को गोल के मौके मिले लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...