रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही चार टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज में चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि चौथे टेस्ट से पहले टीम के यार्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर हो गये हैं। बुमराह निजी कारणों का हवाला देते हुए टीम से बाहर हो गये हैं।
आपको बता दें कि बुमराह ने इसके लिए बीसीसीआई के पत्र लिखा था। जिसके बाद बीसीसीआई ने बुमराह के पत्र को स्वीकार कर लिया है। बुमराह के खेलने की बात करें तो वो पहले और तीसरे टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा थे। दूसरे टेस्ट मैच में उनको आराम दिया गया था।
NEWS – Jasprit Bumrah released from India’s squad
Jasprit Bumrah made a request to BCCI to be released from India’s squad ahead of the fourth Test owing to personal reasons.
More details – https://t.co/w2wlfodmq8 #INDvENG pic.twitter.com/mREocEuCGa
— BCCI (@BCCI) February 27, 2021
इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज की बात करें तो भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है। उसके इंग्लैंड में होने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने की संभावना काफी ज्यादा है। भारत को अब चौथे मैच को जीतने या ड्रॉ कराने की जरूरत है।
बीसीसीआई ने कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से हटने के लिए बोर्ड से खास अनुरोध किया था। बता दें कि कोरोना काल में भारतीय टीम के इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत करने के बाद यह तेज गेंदबाज लगातार क्रिकेट खेल रहा है। उन्होंने सबसे पहले यूएई में आईपीएल 2020 में हिस्सा लिया था, जहां मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड पांचवां खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज और टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा रहे थे।
चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।