1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चयन से पहले, भारत ने फतह किया गाबा टेस्ट मैच

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चयन से पहले, भारत ने फतह किया गाबा टेस्ट मैच

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चयन से पहले, भारत ने फतह किया गाबा टेस्ट मैच

नई दिल्ली: आस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारतीय टीम का चयन मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए किया जायेगा। जिसमें सबकी निगांहें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पर टिकीं होंगी। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ मेजबानी करेंगी, जो 5 फरवरी से शुरु होगा। भारतीय टीम का चयन पहले दो टेस्ट मैच के लिए किया जायेगा।

आपको बता दें कि विराट कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के बाद पैटरनिटी लीव पर भारत वापस आ गये थे। जिसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच से लेकर अंतिम टेस्ट मैच तक भारतीय खिलाड़ी चोटिल होते रहे। अब इंग्लैंड की मेजबानी करने के लिए चयनकर्ताओं के लिए सबसे बड़ी समस्या खिलाड़ियों के चयन को लेकर होगी।

इन चोटिल खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी चोट से उबरने के बाद वापसी करेंगे। जसप्रीत बुमराह को पेट में जकड़न और रविचंद्रन अश्विन को पीट दर्द के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट में नहीं खिलाया गया था। ऐसे में उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए फिट हो जायेंगे।

वहीं मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव और हनुमा विहारी चयन के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेंगे। आपको बता दें कि चेतन शर्मा की अगुवाई में नई चयन समिति बहुत अधिक प्रयोग नहीं करना चाहेगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौजूद फिट खिलाड़ी टीम में जगह बनाने के लिए हकदार होंगे। ऋषभ पंत और साहा विकेटकीपर होंगे जबकि रिजर्व बल्लेबाज के लिए मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल में से कोई एक जगह बना सकता है।

भारतीय टीम के इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात देकर सीरीज अपने नाम कर लिया है। जिससे चयनकर्ताओं को टीम का चयन करने में आसानी होगी।

संभावित टीम: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ऋद्धिमान साहा, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, टी नटराजन, रविचंद्रन अश्विन, शाहबाज नदीम, कुलदीप यादव।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...