1. हिन्दी समाचार
  2. Burhanpur
  3. रक्षाबंधन से पहले बुरहानपुर के बाजारों में बढ़ी रौनक, डायमंड राखियों की बढ़ी मांग

रक्षाबंधन से पहले बुरहानपुर के बाजारों में बढ़ी रौनक, डायमंड राखियों की बढ़ी मांग

रक्षाबंधन से पहले बुरहानपुर के बाजारों में राखियों की खरीदारी के लिए बहनों की भीड़ बढ़ गई है। इस बार डायमंड राखी ग्राहकों की खास पसंद बनी हुई है। बाजार में 10 से 100 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं और बढ़ती ग्राहकी से दुकानदारों में भी उत्साह है।

By: Nivedita 
Updated:
रक्षाबंधन से पहले बुरहानपुर के बाजारों में बढ़ी रौनक, डायमंड राखियों की बढ़ी मांग

बुरहानपुर। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में खरीदारी का उत्साह दिखाई देने लगा है। राखियों से सजी दुकानों पर बहनों की भीड़ बढ़ रही है। अलग-अलग डिजाइन और रंगों की राखियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।

राखियों की नई वैरायटी बनी आकर्षण

इस बार बाजार में कई तरह की आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं। दुकानदारों के मुताबिक, पिछले साल जहां मोदी राखी की मांग देखने को मिली थी, वहीं इस बार डायमंड राखी ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। बाजार में करीब 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार राखियों की खरीदारी कर रहे हैं।

बढ़ी ग्राहकी से दुकानदारों के चेहरे खिले

राखी की दुकानों पर पिछले दो दिनों से ग्राहकी में तेजी आई है। दुकानदारों का कहना है कि करीब 15 दिन पहले तक बाजार में अपेक्षाकृत कम खरीदारी हो रही थी, लेकिन अब रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ बिक्री बढ़ने लगी है। बाजार में बढ़ती भीड़ और खरीदारी से व्यापारियों में भी उत्साह नजर आ रहा है।

भाई-बहन के रिश्ते का पर्व

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व माना जाता है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई बहनों की सुरक्षा और हर परिस्थिति में साथ देने का संकल्प लेते हैं। बुरहानपुर के बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से साफ है कि लोग पर्व की तैयारियों में जुट गए हैं और रक्षाबंधन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल बनने लगा है।

 

रिपोर्ट – राजू सिंह राठौड़ 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...