1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL से पहले इस बल्लेबाज ने दिखाया अपना दम, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टी-20 में भी है शामिल

IPL से पहले इस बल्लेबाज ने दिखाया अपना दम, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टी-20 में भी है शामिल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL से पहले इस बल्लेबाज ने दिखाया अपना दम, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टी-20 में भी है शामिल

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन की तैयारियां जोरो पर है,18 फरवरी को होनो वाले ऑक्शन में जमकर पैसो की बारिस हुई थी। इस सीजन के ऑक्शन में क्रिस मॉरिस ने आईपीएल इतिहास का रिकॉर्ड तोड़ दिया। म़ॉरिस 16.25 करोड़ के साथ सबसे मंहगे खिलाड़ी तौर पर उभारे।

आईपीएल शुरु होने में कुछ महीनों का वक्त बाकी है, इससे पहले खिलाड़ियों में आईपीएल वाला रुतबा दिखने लगा है। आपको बता दें कि युवा बल्लेबाज पृश्वी शॉ और सूर्य कुमार यादव ने विजय हजारे ट्रॉफी में तूफानी पारी खेलकर पुडुचेरी को मात दी।

मुंबई की टीम चार विकेट खोकर 457 रनों का पारी खेली। जो इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर है। आपको बता दें कि एक दिवसीय मैच के इतिहास का यह चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। पृथ्वी शॉ ने इस मैच में नाबाद 227 रनों की पारी खेलते हुए इस ट्रॉफी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी बना दिया है। शॉ से पहले यह रिकॉर्ड संजू सैमसन नाबाद 212 के नाम था।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये सूर्य कुमार यादव ने पुडुचेरी के गेंदबाजों पर जमकर बरसे। यादव ने इस दौरान 50 गेंदो पर शतक पूरा किया, जबकि उन्होने 58 गेंदो में 133 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान यादव ने 22 चौके और 4 छक्के लगाये हैं। यादव के बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होने शुरुआती 26 गेंदो में 120 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

सूर्य कुमार यादव और पृथ्वी शॉ के बीच 201 रनों की साझेदारी हुई। लिस्ट ए मैचों यह दूसरा सबसे तेज शतक है। इससे पहले साल 2010 में युसूफ पठान ने महाराष्ट्र के खिलाफ 40 गेंदों पर शतक जड़ा था।

सूर्य कुमार यादव की इस ताबड़तोड़ पारी से भारतीय टीम को फायदा होने की उम्मीद जगी है। यादव का चयन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 में भी हुआ है। जबकि आईपीएल की बात करें तो यादव का फॉर्म में आना मुंबई इंडियंस के लिए काफी फायदा होने की उम्मीद की जा रही है।

पिछले सीजन की बात करें तो सूर्य कुमार यादव मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। पिछले सीजन में यादव 12 मैच खेलते हुए 512 रम बनाये थे। आईपीएल के इस सीजन से पहले यादव का फॉर्म में आना मुंबई के लिए बड़ी खुशखबरी है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...