1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. जवारे विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 10 बच्चों सहित 40 लोग घायल

जवारे विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 10 बच्चों सहित 40 लोग घायल

मधुमक्खियों को इस हमले में करीब 40 लोग घायल हो गए, जिनमें 10 बच्चे भी शामिल हैं। मधुमक्खियों के अचानक हमले से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत पलेरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

By: Naredra 
Updated:
जवारे विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 10 बच्चों सहित 40 लोग घायल

टीकमगढ़ः पलेरा थाना क्षेत्र के सैपुरा गांव में जवारे विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार करीब 100 लोग जवारे विसर्जन के लिए भावरी माता मंदिर जा रहे थे, तभी अचानक तेज हवा चलने से सड़क किनारे पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते में हलचल हो गई और मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया।

मधुमक्खियों को इस हमले में करीब 40 लोग घायल हो गए, जिनमें 10 बच्चे भी शामिल हैं। मधुमक्खियों के अचानक हमले से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत पलेरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां सभी का इलाज किया गया।

मौके पर मौजूद मन्नू यादव ने बताया कि जवारे विसर्जन के लिए ग्रामीण भावरी माता मंदिर जा रहे थे। उसी दौरान तेज हवा का झोंका आया, जिससे पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते में हलचल हो गई और मधुमक्खियों ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया।

घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया, हालांकि सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

टीकमगढ़ से संवाददाता मनीष यादव की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...