रिपोर्ट:सत्यम दुबे
नई दिल्ली: आईपीएल के 14वें सीजन के लिए बीसीसीआई ने 20 जनवरी तक सभी टीमों से रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट मांगी थी। सभी टीमों ने अपनी-अपनी लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है। जिसके बाद शुक्रवार को बीसीसीआई अहम जानकारी देते हुए बताया कि रिलीज खिलाड़ियों की निलामी 18 फरवरी को हो सकता है।
बीसीसीआई के अधिकारियों ने बताया कि 18 फरवरी को निलामी होगी। लेकिन कार्यक्रम का वेन्यू अभी तैयार नहीं किया जा सका है। जिसपर फैसला होना बाकी है। अभी इस बातका भी फैसला नहींहो पाया है। आईपीएल के14वें सीजन का आयोजन देश में होगा या विदेशी सरजमीं पर होगा। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने जोर देकर कहा है कि इस साल आईपीएल का आयोजन घरेलु मैदानों पर ही किय़ा जाय।
आपको बता दें कि आईपीएल का 13वां सीजन यूएई की सरजमीं पर खेला गया था। मिली जानकारी के अनुसार इस सीजन के आईपीएल के लिए संचालन परिषद ने अभी इसके लिए वक्त मांगा है। इसके बाद ही फैसला किया जाएगा कि आईपीएल 2021 का आयोजन भारत में होगा या नहीं।
आईपीएल क़े रण के लिए सभी टीमें अपनी-अपनी कमर कस चुकी हैं। बस इंतजार है तो निर्धारित समय और जगह का, इतना ही नहीं रिलीज खिलाड़ी भी अपनी नीलामीं के लिए बेकरार हैं।