1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबियत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबियत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबियत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को की अचानक तबियत बिगड़ जाने के चलते उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिम में एक्सरसाइज करते वक्त उनकी तबियत खराब हो गई। उन्हें हाथ और पीठ में दर्द महसूस हुआ औऱ आखों के सामने अंधेरा छा गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

सौरव गांगुली गांगुली की हालत अब स्थिर है और उन्हें निजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उनकी जांच की जा रही है।

उनके स्वस्थ होने की कामना करते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट किया और लिखा – मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करती हूँ। उनके और उनके परिवार के साथ हूँ। ”

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा – ” जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। जल्द स्वस्थ हो जाइए। ”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...