रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को गाबा जीत के साथ सीरीज पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। खास बात यह है कि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात दी है। जिससे टीम की जीत में चार चॉद लग गया है। गाबा का मैदान भारतीय टीम ने जैसे ही फतह किया। दुनियां से टीम के लिए बधाइयां आने लगीं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम की जीत पर बधाई दी। इतना ही नहीं टीम ने जैसे ही जीत दर्ज की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि BCCI ने टीम को जीतने की बधाई के साथ-साथ पांच करोड़ रुपये का बोनस देने का एलान किया।
We are all overjoyed at the success of the Indian Cricket Team in Australia. Their remarkable energy and passion was visible throughout. So was their stellar intent, remarkable grit and determination. Congratulations to the team! Best wishes for your future endeavours.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 19, 2021
टीम की जीत में महत्वूर्ण भूमिका निभाने वाले ऋषभ पंत के लिए मंगलवार का दिन खासा मंगल रहा। पंत ने अपने इस पारी के दौरान बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। पंत ने सबसे तेज एक हजार रन बनाने के मामले में धोनी को भी पीछे छोड़ दिया। तो दूसरी तरफ टेस्ट मैच में टी-20 की याद दिलाते हुए नाबाद 89 रनों की शानदार पारी खेली। जिससे टीम 18 गेंद पहले ही जीत शुनिश्चित कर ली। ऋषभ पंत के अलावा शुभमन गिल ने भी 91 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि मध्यक्रम में चेतेश्वर पुजारा ने पारी को संभालने के साथ-साथ 56 रनों महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 24 रनों की पारी खेली। वहीं ऋषभ पंत का साथ देने आये वाशिंगटन सुंदर ने 22 रनों की ताबड़तोड़ अंदाज में जीताऊ पारी खेली।
भारतीय टीम के जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया चारो खाने चित्त हो गई है। हो भी क्यों ने टीम के पूर्व कप्तान रिंकि पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के जीत की भविष्य़वाणी कर दी थी। भारतीय़ खिलाड़ियों ने पोंटिंग की भविष्यवाणी को सिरे से खारिज करते हुए, शानदार प्रदर्शन कर गाबा के मैदान पर तिरंगे को भी लहराय़ा है।
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था। वहीं दूसरा मैच भारत ने अपने नाम किया। सिडनी टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच भारतीय टीम ने ड्रॉ कराया था। वहीं सीरीज का अंतिम मैच ब्रिसबेन टेस्ट भारत ने फतह कर सीरीज अपने नाम कर लिय़ा है।