आईपीएल सीजन 13 के प्लेऑफ मुकाबले 5 नवंबर से शुरू होंगे। बीसीसीआई ने बताया कि पहला क्वालीफायर 5 नवंबर को पहले और दूसरे नंबर की टीमों के बीच दुबई में खेला जाएगा। 6 नवंबर को अबु धाबी में तीसरे और चौथे नंबर की टीमों के बीच एलिमिनेटर होगा
जबकि 8 नवंबर को अबु धाबी में ही क्वालीफायर एक की हारी हुई टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम के बीच क्वालीफायर दो मुकाबला होगा। आईपीएल का फाइनल क्वालीफायर एक और क्वालीफायर दो की विजेता टीमों के बीच 10 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा।
प्लेऑफ मुकाबले दुबई और अबु धाबी में खेले जाएंगे। मुकाबलों का समय, जगह और तारीख कुछ इस प्रकार हैं।
पहला क्वालीफायर- 05 नवंबर (दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)
एलीमिनेटर- 06 नवंबर (अबु धाबी का शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)
दूसरा क्वालीफायर- 08 नवंबर (अबु धाबी का शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)
फाइनल- 10 नवंबर (दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)