1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. बीसीसीआई की एजीएम की बैठक आज, आईपीएल,टी-20 विश्वकप को लेकर हो सकते हैं बड़े फैसले

बीसीसीआई की एजीएम की बैठक आज, आईपीएल,टी-20 विश्वकप को लेकर हो सकते हैं बड़े फैसले

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बीसीसीआई की एजीएम की बैठक आज, आईपीएल,टी-20 विश्वकप को लेकर हो सकते हैं बड़े फैसले

बीसीसीआई की आज एजीएम की बैठक होनी है जिसमें आइपीएल और अगले साल भारत में होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है। इसके लिए भी पदाधिकारी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं।

बैठक में दो नई आईपीएल टीमों को शामिल करने पर फैसला हो सकता है। इसके अलावा अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप के आयोजन के लिए टैक्स में पूरी छूट की गारंटी देने पर भी फैसला हो सकता है। आपको बता दें कि आइसीसी ने बीसीसीआइ को 31 दिसंबर तक की समय सीमा दी है।

गौरतलब है कि अगर बीसीसीआई ने आईसीसी को कर छूट नहीं दी तो फिर टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में यूएई में खेला जाएगा। इससे पहले भी वैश्विक टूर्नामेटों को कर में छूट देने की परंपरा रही है, लेकिन मौजूदा कर कानूनों के तहत खेल आयोजनों को ऐसी रियायत नहीं मिलती।

आईपीएल टीमों को लेकर एक अधिकारी ने कहा था कि – ” इस समय आइपीएल में 10 टीमें रखना 2021 के लिए संभव नहीं है। इसके लिए निविदा की प्रक्रिया और नीलामी लंबा समय लेगी और इतने कम समय में यह मुमकिन नहीं। यह सही होगा कि मंजूरी ले ली जाए और 2022 में 94 मैचों का टूर्नामेंट हो। ”

बीसीसीआइ के नए उपाध्यक्ष के रूप में राजीव शुक्ला का भी चयन होना है जिसकी इसी बैठक में औपचारिक घोषणा होगी। राजीव शुक्ला सर्वसम्मति से चुने गए हैं। जबकि, बृजेश पटेल आइपीएल चेयरमैन बने रहेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...