1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. दिल्ली और बैंगलोर में दूसरे पायदान की जंग, जानिए प्लेइंग इलेवन

दिल्ली और बैंगलोर में दूसरे पायदान की जंग, जानिए प्लेइंग इलेवन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली और बैंगलोर में दूसरे पायदान की जंग, जानिए प्लेइंग इलेवन

दिल्ली और बैंगलोर का आज मुकाबला होना है और दोनों ही टीमें चाहेंगी कि जीत हासिल कर अंकतालिका में दूसरा स्थान पक्का करें। दोनों ही टीमें अपने पिछले मुकाबले हार कर आई हैं। दिल्ली ने लगातार चार, तो आरसीबी ने तीन मैच गंवाए हैं जिससे पता चलता है कि बेहद प्रतिस्पर्धी आईपीएल में चीजें किस तेजी से करवट बदलती हैं।

दिल्ली की टीम टूर्नामेंट के पहले हाफ में सबसे दमदार नजर आ रही थी, लेकिन इसके बाद दिल्ली की टीम जीत का स्वाद ही भूल गई। उसने अपनी आखिरी जीत दो सप्ताह पहले दर्ज की थी। उसके बल्लेबाज नहीं चल पा रहे हैं और गेंदबाजी भी पहले हाफ की तरह नहीं हो रही है।

कोहली और डिविलियर्स पिछले दो मैचों में नहीं चल पाए जिसके कारण टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। आरोन फिंच की जगह शीर्ष क्रम में जगह बनाने वाले जोश फिलिप ने अच्छी शुरुआत की है, लेकिन वे इसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए हैं।

मुंबई इंडियन्स के हाथों नौ विकेट की हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ”हमें बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के बारे में सोचना होगा और बेपरवाह रवैया अपनाना होगा। हमें चीजें सरल बनाकर रखनी होंगी और बहुत अधिक नहीं सोचना चाहिए।”

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन) : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, आर अश्विन, इनरिच नॉर्टजे, हर्शल पटेल, कगिसो रबाडा, प्रवीण दूबे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन) : देवदत्त पडीक्कल, जोश फिलिप, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, गुरकीरत मान सिंह, क्रिस मौरिस, वॉशिंगटन सुंदर, इसुरु उड़ाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...