1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मुंबई के सामने बैंगलोर की चुनौती, जो जीता प्लेआफ में मिलेगी एंट्री

मुंबई के सामने बैंगलोर की चुनौती, जो जीता प्लेआफ में मिलेगी एंट्री

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुंबई के सामने बैंगलोर की चुनौती, जो जीता प्लेआफ में मिलेगी एंट्री

आज आईपीएल में रोहित के सामने कोहली होंगे लेकिन अभी तक रोहित शर्मा को लेकर कोई फिटनेस अपडेट नहीं है। दोनों टीमों का लक्ष्य आईपीएल प्ले-ऑफ में अपना स्थान पक्का करना होगा।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं ऐसे में अाज का मुकाबला खेलेंगे या नहीं ये तो टॉस के वक़्त ही पता चलेगा।

देखा जाए तो दोनों ही टीमों के पिछले मुकाबले दोनों ही टीमें हारी हैं। एक तरफ मुंबई को राजस्थान के हाथों 8 विकेट से हार मिली तो वहीं दूसरी तरफ बैंगलोर को भी पिछले मुकाबले में चेन्नई ने हराया था। दोनों ही टीमों के 14 अंक हैं।

जो टीम आज का मैच जीतती है उसे प्लेआफ का टिकट मिलेगा।

मुंबई के ऑल राउंड परफॉर्मेंस की बात करें तो रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में ओपनिंग का जिम्मा क्विंटन डि कॉक और ईशान किशन के हाथों है। डि कॉक बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं लेकिन पिछले मुकाबले में सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। टीम के मीडिल ऑर्डर की बात करें तो सर्यकुमार और सौरभ तिवारी हैं। मुंबई के पास पॉवर हिटर्स में पोलार्ड और हार्दिक पंड्या हैं। हार्दिक ने राजस्थान के खिलाफ 21 गेंदों में 60 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी।

बोलिंग में मुंबई के पास ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी है जो अभी तक इस आईपीएल में 33 विकेट अपने नाम कर चुकी है। तीसरे तेज गेंदबाज में मुंबई नाथन कूल्टर नाइल या जेम्स पैटिंसन में से एक को चुन सकती है।

वहीं दूसरी तरफ बैंगलोर के पास विराट कोहली, देवदत्त, आरोन फिंच ओपनर विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो मुंबई की गेंदबाजी को कड़ी चुनौती दे सकते हैं। एबी डिविलियर्स ने पिछले कुछ मुकाबलों में दिखा दिया कि उन्हें क्यों टी-20 का महान बल्लेबाज क्यों कहा जाता है। डिविलियर्स किसी भी वक़्त अपनी बल्लेबाजी से मैच का रुख बदलने में महारथी हैं।

गेंदबाजी में नवदीप सैनी के खेलने पर शंसय है उनके दाहिने हाथ के अंगूठे में पांच टांके आए हैं। अगर नवदीप नहीं खेलते हैं तो ईसुरू उदाना के साथ क्रिस मोरिस या मोहम्मद सिराज को बैंगलोर खिला सकती है। इनके अलावा मोइन और गुरकीरत मान भी टीम में शामिल हैं।

पिछले मुकाबले में बैंगलोर ने मुंबई को सुपर ओवर में हराया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...