दुनियाभर के देशों में फैले कोरोना वायरस के चलते सभी खेल आयोजन को रद्द किया जा रहा है। जिसके चलते फिलहाल सभी खिलाड़ी खेल जगत से दूर है, लेकिन सभी खिलाड़ी अपने घर पर ही जिम, एक्सरसाइज कर खुद को फिट रखने की कोशिश भी कर रहे हैं।
इस दौरान देश के शीर्ष पहलवान बजरंग पूनिया एक नए रंग में नजर आए। रूटीन एक्सरसाइ करने के अलावा वह डांस करके खुद को फिट रखने की जुगत में हैं।
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने बजरंग का ऐसा ही एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। लगभग एक मिनट के इस वीडियो में, बजरंग एक प्रसिद्ध हरयाणवी गीत ‘तू चीज बड़ी है’ पर थिरक रहे हैं।
इस वीडियो में, बजरंग शॉर्ट्स और एक टी-शर्ट पहने हुए है। UWW के इस वीडियो को बजरंग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी रीट्वीट किया है।