1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. टोक्यो ओलिंपिक के लिए तैयार हैं बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, पढ़िए क्या कहा

टोक्यो ओलिंपिक के लिए तैयार हैं बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, पढ़िए क्या कहा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टोक्यो ओलिंपिक के लिए तैयार हैं बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, पढ़िए क्या कहा

भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने शनिवार को कहा कि वह निश्चित रूप से टोकियो ओलंपिक की दौड़ में शामिल हैं, लेकिन इससे पहले उन्हें लय में वापसी करनी होगी और टूर्नामेंट जीतने होंगे।

साइना ने ‘ इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स ‘ द्वारा आयोजित वर्चुअल सत्र में कहा – ” मैं जानती हूं कि हर किसी के दिमाग में ओलंपिक ही है। यह बहुत बड़ा है, लेकिन इससे पहले आपको इतने सारे टूर्नामेंट के बारे में सोचना होता है। मुझे लय में वापसी करनी होगी और शीर्ष 20 में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। ”

उन्होंने कहा – ” इससे पहले दो-तीन महीने की ट्रेनिंग है। आपको पूरी तरह से फिट होना होगा और सात-आठ टूर्नामेंट खेलने होंगे, इसके बाद ही मैं ओलंपिक के बारे में सोचूंगी। लेकिन हां, मैं निश्चित रूप से दौड़ में शामिल हूं। मैं अच्छा करना चाहती हूं और मैं इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही हूं। ”

साइना ने जोकोविच, फेडरर, नडाल, सेरेना को लेकर कहा कि – ”जोकोविच, फेडरर, नडाल, सेरेना शानदार उदाहरण है जो अच्छा कर रहे हैं। मैं भी ‘फाइटर’ हूं और मैं भी वापसी करूंगी। जब वह ऐसा कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं? ”

उन्होंने आगे कहा – ” हां, ऐसा भी समय था जब मुझे लगा कि मुझे खेलना बंद कर देना चाहिए और मैं और नहीं जीत सकती। लेकिन फिर मैंने सोचा कि मैं ऐसा कर सकती हूं। मुझे लड़ना पसंद है। मैं घर पर बैठकर क्या करूंगी। यह मेरी जिंदगी है, यह मेरा काम है। ”

आपको बता दें कि 2012 लंदन ओलंपिक में साइना ने कांस्य पदक जीता था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...