1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. वनड़े सीरीज हारने का कारण खराब गेंदबाजी और फील्डिंग- विराट कोहली

वनड़े सीरीज हारने का कारण खराब गेंदबाजी और फील्डिंग- विराट कोहली

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वनड़े सीरीज हारने का कारण खराब गेंदबाजी और फील्डिंग- विराट कोहली

न्यूजीलैंड के हाथों वनड़े में मिली 3-0 से हार के बाद कप्तान कोहली ने कहा जिस तरह से हमने बोलिंग और फील्डिंग की हम यहां जीत के कतई हकदार नहीं थे। विराट ने न्यूजीलैंड टीम की तारीफ करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड अच्छा खेली जिसके कारण वह जीत के हकदार है।

बता दें कि इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 5-0 से हराया था। जिसका हिसाब बराबर न्यूजीलैंड ने वनड़े सीरीज 3-0 से जीतकर कर लिया है।

कोहली ने कहा, ‘हम उतना खराब भी नहीं खेले जैसा कि सीरीज के अंतिम परिणाम में दिख रहा है। हमें जो मौके मिले हम उन्हें भुनाने में नाकाम रहे। हमारे प्रयास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को जीतने के लिए काफी नहीं थे।’

आगे कप्तान कोहली ने कहा, ‘बल्लेबाजों ने कठिन परिस्थितियों से अच्छी वापसी की जो सकारात्मक संकेत है, लेकिन हमने जिस तरह से फील्डिंग और गेंदबाजी की वह काफी नहीं था’

टूर्नामेंट में भारतीय गेंदबाजों की नाकामी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी सीरीज में एक विकेट भी नहीं ले सके और भारतीय आक्रमण एक बार भी न्यूजीलैंड की पूरी पारी को समेटने में नाकाम रहा।

साथ ही कोहली ने न्यूजीलैंड की तारीफ करते हुए कहा, ‘न्यूजीलैंड ने शानदार तरीके से खेला। हम जीत के हकदार नहीं थे, क्योंकि हमने धैर्य नहीं दिखाया।’कोहली का मानना है कि टीम इस निराशा की भरपाई 21 फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...