1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. बबिता फोगाट ने अपनी प्रेगनैंसी की सोशल मीडिया पर दी जानकारी, पढ़िए

बबिता फोगाट ने अपनी प्रेगनैंसी की सोशल मीडिया पर दी जानकारी, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बबिता फोगाट ने अपनी प्रेगनैंसी की सोशल मीडिया पर दी जानकारी, पढ़िए

भारत की स्टार महिला पहलवान बबीता फोगाट मां बनने वाली हैं। बबीता ने अपने पति विवेक सुहाग के साथ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी है।

बबीता ने अपने इस्टाग्राम पर पति विवेक सुहाग के साथ एक रोमांटिक फोटो को शेयर करते हुए अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी। बबीता ने विवेक को धन्यवाद देते हुए कैप्शन में लिखा – ” तुम्हारी वाइफ के तौर पर मैंने जो हर एक पल बिताया है, मुझे एहसास होता है कि मैं कितनी लकी हूं, इस शानदार लाइफ को जी रही हूं। तुम मेरी खुशी की जगह हो। तुम मुझे कंप्लीट करते हो। मैं काफी उत्साहित हूं और इंतजार कर रही हूं अपनी लाइफ के इस नए चैप्टर का। ”

2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाली बबीता ने पति के लिए पोस्ट में एक खास मैसेज भी लिखा है। बबीता और विवेक सुहाग ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...