कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल 4 फरवरी 2025 तक देश में गेहूं की बुआई 324.38 लाख हेक्टेयर में की जा चुकी है। पिछले वर्ष इसी समय तक गेहूं की बुआई 318.33 लाख हेक्टेयर में हुई थी, जिसका मतलब है कि इस साल गेहूं के रकबे में 6.05 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।
