दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान जारी है। राजधानी के 1.56 करोड़ मतदाता आज नई सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। 699 उम्मीदवारों की किस्मत आज ईवीएम में बंद हो जाएगी। आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि भाजपा 68 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा ने 2 सीटें अपने सहयोगी दलों जदयू और लोजपा-आर को दी हैं।
1. कहां-कहां है कड़ा मुकाबला?
दिल्ली की नई दिल्ली सीट सबसे हॉट सीट बनी हुई है, जहां 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (AAP), प्रवेश साहिब सिंह वर्मा (BJP) और संदीप दीक्षित (Congress) के बीच सीधा मुकाबला है।
इसके अलावा, कालकाजी सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला है। यहां से मुख्यमंत्री आतिशी (AAP) के सामने भाजपा से रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस से अलका लांबा चुनाव लड़ रही हैं।
बिजवासन विधानसभा सीट पर भी रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री कैलाश गलहोत अब भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस से देवेंद्र सहरावत, जो 2015 में AAP से बिजवासन सीट जीते थे, अब कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।
2. मतदाताओं की संख्या और मतदान केंद्र
कुल मतदाता: 1,56,14,000
पुरुष मतदाता: 83,76,173
महिला मतदाता: 72,36,560
अन्य मतदाता: 1,267
कुल मतदान केंद्र: 13,033
3. 96 महिला उम्मीदवार मैदान में
इस बार 96 महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। नई दिल्ली सीट पर सबसे ज्यादा 23 उम्मीदवार हैं, जबकि कस्तूरबा नगर और पटेल नगर सीटों पर सिर्फ 5-5 उम्मीदवार हैं।
4. कब आएंगे नतीजे?
दिल्ली में 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी और तय हो जाएगा कि अगले पांच साल तक राजधानी की सत्ता किसके हाथों में होगी।
दिल्ली में मुकाबला दिलचस्प और कड़ा है। यदि आपने अभी तक मतदान नहीं किया है, तो जल्दी करें और पहले मतदान, फिर जलपान।