1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर लैंगेरक हुए कोरोना पॉजिटिव

ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर लैंगेरक हुए कोरोना पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर लैंगेरक हुए कोरोना पॉजिटिव

दुनियाभर के देशों में कोरोना वायरस लगातार फैल रहा है। इस वायरस से अब तक दुनिया भर में लाखों लोग संक्रमित हो गए है। इस वायरस की चपेट में कई खिलाड़ी भी आ चुके है। बता दे, ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर मिशेल लैंगेरक कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।

जापान की फुटबॉल जे-लीग की फर्स्ट डिवीजन टीम नगोया ग्रैम्पस से खेलने वाले लैंगेरक क्लब के दूसरे खिलाड़ी हैं, जो कोविड-19 संक्रमित मिले। हैरानी भरी बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए आठ अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले लैंगेरक में हालांकि किसी तरह के लक्षण नजर नहीं आए थे।

जनवरी 2018 में नगोया से जुड़ने वाले लैंगरेक इससे पहले वह बुंदेसलीगा के डॉर्टमंड और स्टटगार्ड जैसे क्लबों की तरफ से खेल चुके हैं। इससे पहले नगोया के स्ट्राइकर मू कानाजाकी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 31 साल के कानाजाकी ने टीम के संपर्क में आए 26 खिलाड़ियों ने अपना टेस्ट कराया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...