1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम जाम्पा ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ, पढ़ें

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम जाम्पा ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम जाम्पा ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ, पढ़ें

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए है. सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज भी मौजूदा समय के नंबर वन बल्लेबाज के मुरीद हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एडम जाम्पा ने मैदान के बाहर विराट कोहली को अलग तरह का इंसान बताया है।

जाम्पा ने कहा – ” कोहली वह नहीं हैं, जो आप उनको मैदान पर देखते हैं। वह हमेशा अपनी इंटेंसिटी को गेम और ट्रेनिंग के दौरान लेकर आते हैं। वह प्रतिस्पर्धा करना पसंद करते हैं। वह हारने से काफी नफरत करते हैं। वह बाकी सभी लोगों के मुकाबले खुद को ज्यादा दिखाते हैं। ”

उन्होंने कहा – ” एक बार जब वह मैदान से बाहर निकल जाते हैं, तो वह एकदम चिल इंसान हैं। वह बस में यूट्यूब देखते हैं, वह काफी तेज हंसते हैं। ”

जाम्पा ने कहा – ” मैंने उनको सात बार आउट किया है, लेकिन मेरी इकॉनमी भी छह रन से ऊपर की रही है और अब जब हम काफी करीबी हो गए हैं, तो यह काफी करीबी मुकाबला होगा। “

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...