भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में हार्दिक पांड्या की पारी से ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर बहुत प्रभावित हुए हैं।
मैच में पांड्या ने 22 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाकर भारत को 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। मैच के के बाद लैंगर ने पांड्या की पारी को ‘अविश्वसनीय प्रदर्शन ‘ बताते हुए तारीफ की और उनकी तुलना पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कर दी।
लैंगर ने मैच के बाद वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि – ” यह गेम का अविश्वसनीय प्रदर्शन था। हम जानते हैं कि पांड्या कितना खतरनाक है। पहले एमएस धोनी थे और आज पांड्या ने वास्तव में अच्छा खेला है, यह एक ग्रेट इनिंग थी। ”
ऑस्ट्रेलियाई कोच ने आगे कहा – ” मुझे लगा कि पूरा खेल एक बार हमारे बहुत करीब था। हमारी फील्डिंग अच्छी थी लेकिन टीम इंडिया ने अनुभवी टी-20 खिलाड़ियों के साथ हमसे बहुत अच्छा किया। “