1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बोले एक अच्छी सीरीज रही, पढ़ें

जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बोले एक अच्छी सीरीज रही, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बोले एक अच्छी सीरीज रही, पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीसरे टी-20 मुकाबले में 12 रनों से हरा दिया, लेकिन टी-20 सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम कर ली। मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने क्या कुछ कहा, पढ़िए

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने मैच के बाद कहा – ” यह एक अच्छी सीरीज थी। पहले दो मैच हमारे लिए सही नहीं रहे, लेकिन तीसरे मैच में हमने वापसी की। पहली बार हमारी टीम में दो लेग स्पिनर थे और छोटी बाउंड्री होने के बावजूद उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। इसलिए इस जीत का श्रेय उन्हें जाता है। ”

उन्होंने कहा – ” स्वीपसन ने सातवें ओवर में शिखर धवन और सैमसन को आउट करके हमें मैच में वापसी करा दी। लेकिन जाम्पा ने भी शानदार गेंदबाजी की। पिछले 18 महीनों से हमने व्हाइट बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और मुझे अपनी टीम पर गर्व है। ”

अब दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी जानी है। इसका पहला मैच 17 दिसम्बर से एडिलेड में खेला जाएगा, जो दोनों टीमों के बीच का अब तक का पहला पिंक बॉल टेस्ट होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...