ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन का सिक्का जमकर चला। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाजों को आउट किया जिसमें स्टीव स्मिथ भी शामिल थे जिन्होंने मात्र एक रन बनाया था।
अश्विन की गेंदबाजी को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है की ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अश्विन को हल्के में आंका जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।
पोंटिंग ने कहा – ” अश्विन के खिलाफ हमारे बल्लेबाज जरूरत से ज्यादा आक्रामक दिख रहे थे। उन्होंने अश्विन को कम कर के आंका लेकिन अश्विन ने दिखा दिया कि वह कितने शानदार है। वे अश्विन के खिलाफ रन बनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन यह उलटा पड़ गया। ”
आपको बता दें कि भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 192 रनों पर ढेर कर दिया। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। उमेश यादव ने तीन, जबकि जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए।
भारत ने दूसरी पारी में 9 रन पर एक विकेट खो दिया है। पैट कमिंस ने पृथ्वी शॉ को आउट किया। मयंक अग्रवाल पांच रन बनाकर विकेट पर खड़े हैं। उनके साथ नाबाद लौटने वाले नाइटवॉचमैन जसप्रीत बुमराह ने 11 गेंदों का सामना किया है लेकिन खाता नहीं खोला है।
भारत की कुल बढ़त अब 62 रनों की हो गई है।