1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारत को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा ऑस्ट्रेलिया – टिम पेन

भारत को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा ऑस्ट्रेलिया – टिम पेन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा ऑस्ट्रेलिया – टिम पेन

कल से शुरू हो रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने भरोसा जताया है कि ऑस्ट्रेलिया भारत को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। विराट कोहली को लेकर पेन ने कहा है कि विराट सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा – ” हर किसी के पास महान खिलाड़ी के लिए रणनीति होती है इसलिए वो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होते हैं, क्योंकि वह चीजों के साथ तालमेल बिठा सकते हैं। वह वो बदल सकते हैं जो आप कर रहे हो और विराट उन खिलाड़ियों में से ही एक हैं, सर्वश्रेष्ठ नहीं तो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक। ऐसा समय आता है कि जब चीजें काम नहीं करतीं, और उम्मीद है कि ऐसा एक ही टेस्ट होगा, लेकिन हमारे पास उनके खिलाफ रणनीति है जो उनके खिलाफ काम की है और उम्मीद है कि वह उनके खिलाफ काम करेगी। अगर नहीं तो हमारे पास कुछ और प्लान हैं। ”

पेन ने कहा – ” हमारे गेंदबाजी आक्रमण की अच्छी बात यह है कि यह सभी अलग तरह के गेंदबाज हैं। हमारे पास नाथन लॉयन हैं और कैमरून ग्रीन भी। हमारे पास अलग एंगल, अलग स्पीड और मार्नस लाबुशैन हैं। हमारे पास काफी सारे विकल्प हैं। ”

उन्होंने आगे कहा – ” स्टार्क शानदार हैं। उन्होंने नेट्स में कल काफी तेज गेंदबाजी की। वह शानदार लय में हैं। उनके परिवार में स्थिति अच्छी नहीं है, लेकिन हम उनकी वापसी से उत्साहित हैं। गुलाबी गेंद से उनका रिकार्ड शानदार है। गुलाबी गेंद से उनको दिन-रात में खेलना बहुत खतरनाक है। ”

आपको बता दें कि मिचेल स्टार्क गुलाबी गेंद से घातक साबित होते हैं। अभी तक खेले कुल सात डे-नाइट टेस्ट मैचों में उन्होंने 42 विकेट अपने नाम किए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...