1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया, टी-20 सीरीज भारत के नाम

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया, टी-20 सीरीज भारत के नाम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया, टी-20 सीरीज भारत के नाम

ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया को 12 रनों से हरा दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए थे। 187 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन ही बना पाई। इसी तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर भारत ने 2-1 से कब्जा जमाया।

कप्तान विराट कोहली ने 61 गेंदों पर 85 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और तीन छक्के लगाए। हालांकि वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। शिखर धवन ने 28, संजू सैमसन ने 10, हार्दिक पांड्या ने 20, वाशिंगटन सुंदर ने 07 और शार्दुल ठाकुर ने नाबाद 7 गेंदों पर 17 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्वेप्सन ने सर्वाधिक 3, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, एंड्रयू टाई और एडम जाम्पा ने 1-1 विकेट चटकाया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू वेड ने 53 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े। ग्लेन मैक्सवेल ने भी 36 गेंदों पर आक्रामक अंदाज में बैटिंग करते हुए 54 रन ठोके। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के जड़े। इन्ही की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा मैच जीत लिया।

भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 2, टी नटराजन और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...